चारधाम यात्रा आज से शुरू
- अबतक 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन
कल खुलेंगे यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुलेंगे
देहरादून (एजेंसी)।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में शनिवार को चार धाम यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने यात्री बसों को हरी झंडी दिखाकर धामों के लिए रवाना किया ।
19 अप्रैल अक्षय तृतीया के मौके पर सबसे पहले यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुलेंगे। आगामी छह माह तक भक्त यहां दर्शन कर पाएंगे। वहीं केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। चारधाम के लिए अब तक 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। पिछले साल 23 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
गुरुवार से ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू हो गए हैं। सबसे पहले मध्य प्रदेश (शहडोल) के 100 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। ये सभी यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे।
चार धाम से जुड़े पांच नियम
- बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन धर्म के लोग दर्शन कर पाएंगे। हालांकि अन्य धर्म के लोगों को कैसे रोका जाएगा, इसे लेकर मंदिर समिति ने स्पष्ट निर्देश नहीं जारी किए हैं।
- केदारनाथ के गर्भगृह में श्रद्धालु गंगाजल, फूल नहीं चढ़ा सकेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया, विशेष पूजा दोपहर में नहीं होगी। रात 11 से सुबह 4 के बीच कराई जाएगी।
- यात्रा मार्ग पर वाहन सुबह 4 से रात 10 बजे तक चल सकेंगे। इसके बाद चेकपोस्ट पर रोका जाएगा। यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन में बांटकर 54 हजार गाड़ियों के लिए 118 पार्किंग बनाए।
- केदारनाथ में पैदल यात्रा से पहले बुजुर्ग व बीपी मरीज गौरीकुंड में जांच करवा सकेंगे।
0 48 हाल्टिंग पॉइंट बनाए। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में यहां 1.18 लाख लोग रुक सकते हैं। भूस्खलन की आशंका वाले 80 पॉइंट चिह्नित। यहां इमरजेंसी टीमें तैनात हैं।


No comments:
Post a Comment