नकाबपोश बदमाशों ने रिटायर्ड कर्नल पर जानलेवा हमला किया

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, कार सवार थे दो बदमाश ने किया  हथौड़े से हमला

मेरठ। थाना  गानगर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कर्नल पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। शोर सुनकर जैसे ही लोग उस तरफ बढ़े, बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पूरा मामला किसी मुकदमे की गवाही से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने रिटायर्ड डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी  बुधवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान कर सवार दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोग उस तरफ दौड़े। इसके बाद दोनों बदमाश जान से मारने की धमकी देकर अपनी कार से भाग निकले।

कपड़े से ढका हुआ था बदमाशों ने चेहरा

दोनों बदमाश अपने चेहरे पर सफेद कपड़ा लपेटे हुए थे, ताकि कोई पहचान ना पाए। कार से उतरते ही उन्होंने सफेद रंग का कपड़ा रिटायर्ड कर्नल के गले में डाला और उन्हें जमीन पर गिरा लिया। एक हमलावर ने हाथ में लिए हथौड़े से उनके पैरों पर वार करने शुरू कर दिए। सिर पर वार करने का प्रयास किया, लेकिन रिटायर्ड कर्नल ने उसे रोक लिया। इस हमले में वह घायल हो गए।

गवाही को लेकर किया गया हमला

रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन पर हमला एक मुकदमे की गवाही को लेकर किया गया है। क्योंकि एक हमलावर उन पर इसी पर बोलते हुए हमला कर रहा था। दोनों के चेहरे पर कपड़ा ढका था, जिस कारण वह उनके चेहरे देख नहीं पाए। लेकिन अगर वह सामने आकर खड़े हो जाएंगे तो उनकी आवाज से होने जरूर पहचान लेंगे।

पूरी रेकी के बाद किया गया हमला

रिटायर्ड कर्नल पर यह हमला पूरी रेकी के बाद किया गया है। हमलावर यह जानते थे की सुरेंद्र पाल सिंह कितने बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं। संभवत: वह पहले ही घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही उन्होंने सुरेंद्र पाल सिंह को सुनसान जगह पर देखा, उन्हें गिरा लिया और उन पर हमला कर दिया। कर में तीन हमलावर मौजूद थे। एक ड्राइवर सीट पर बैठा रहा ताकि भागते वक्त देरी ना लगे।

गाड़ी के नंबर मिटाए हुए थे हमलावरों ने वारदात के बाद डिफेंस कॉलोनी के गेट से चेकिंग के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया गया।वारदात के बाद डिफेंस कॉलोनी के गेट से चेकिंग के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया गया।

वारदात के बाद गंगानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने कुछ सीसीटीवी कैमरे चिन्हित किए हैं जिनमें हमलावरों की कार दिखाई दी है।बताया जाता है कि हमलावर मेरठ नंबर कार में नहीं आए थे। जो नंबर प्लेट कर पर लगी हुई थी, उसमें से भी चारों अंक मिटा रखे थे। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से कर तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

सेना के अफसरों ने ली घटना की जानकारी

रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही सेना के अफसर भी उनके घर पहुंच गए। उन्होंने पूरी वारदात के बारे में जाना और उसके बाद गंगानगर थाना पुलिस से भी बात की।करीब 2 घंटे सेना के अफसर रिटायर्ड कर्नल के आवास पर मौजूद रहे। सुरेंद्र पाल सिंह की पत्नी ने भी इस घटना के बारे में अफसरों को बताया। बताया जाता है कि सेना भी इस मामले में अपनी ओर से छानबीन कर रही है।

डिफेंस कॉलोनी की सुरक्षा पर उठे सवाल

डिफेंस कॉलोनी मेरठ जिले की पाश कॉलोनी में से एक है। रिटायर्ड सैन्य अफसरों की भी एक बड़ी संख्या यहां है। इसके अलावा सांसद अरुण गोविल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज के निवास भी इसी कॉलोनी में है। रिटायर्ड कर्नल के साथ हुई इस वारदात ने डिफेंस कॉलोनी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डिफेंस कॉलोनी में प्रवेश के लिए केवल एक ही गेट है। उस पर भी सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। इसके बावजूद बिना नंबर की कार अंदर चली गई और वारदात कर निकल भी गई।

गंगानगर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज

खुद पर हुए हमले में रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह लहू लुहान हो गए। जिस घर के सामने घटना घटी उसे घर के मालिक तत्काल उन्हें अपनी गाड़ी से उनके घर ले आए। यहां से सुरेंद्र पाल सिंह सीधे गंगानगर थाने आए और पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

उन्होंने हमले के लिए समिति के पूर्व पदाधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इसी कॉलोनी में रहने वाले अभिनव त्यागी, पांची खरखोदा निवासी सलमान खान, राजेन्द्रपुरम निवासी पूर्व मेजर महेंद्र सिंह समेत चार लोगों को नामजद किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts