नगर पंचायत में नामित सभासदों को दिलाई गई शपथ

छतारी : नगर पंचायत सभागार में गुरुवार की शाम भाजपा के नवनिर्वाचित सभासदों को शिकारपुर एसडीएम अरुण कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी अरविंद मिश्रा ने गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने शपथ लेने की खुशी में पुष्पमाला पहनाकर कर स्वागत किया। 

छतारी नगर पंचायत सभागार में गुरुवार की शाम भाजपा के नवनिर्वाचित सभासदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नामित सभासदों दुर्गेश अग्रवाल, सचिन शर्मा एवं राखी कुशवाह को शिकारपुर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी अरविंद मिश्रा ने संयुक्त रूप से नव-नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारियों ने सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपील की। इस मौके पर हरपाल सिंह सूर्यवंशी, राजेंद्र सिंह, गौरव वार्ष्णेय, मनोज कुमार, मनीष यादव, दीपक यादव, उमाशंकर कुशवाहा, रुशांत शर्मा, मोहित, हर्ष वार्ष्णेय, मोहित बाबा, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts