राेमांचकारी मुकाबले में अजैक्स एफसी ने दर्ज की शानदार जीत 

मेरठ।   मेरठ प्रीमियर लीग के पांचवें दिन अजैक्स एफसी और इंटर मेरठ के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में अंत तक कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें अजैक्स एफसी ने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की।

मैच का पहला गोल अजैक्स एफसी के नदीम ने 20वें मिनट में किया। इसके बाद इंटर मेरठ के अखिल ने शानदार गोल करते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया। मुकाबला काफी रोमांचक हो गया और आखिरी मिनटों में अजैक्स एफसी को पेनल्टी मिली, जिसे सागर सैनी ने बेहतरीन तरीके से गोल में बदलकर टीम को जीत दिलाई। बतादें  कि सागर सैनी राजस्थान से 3 बार संतोष ट्रॉफी खेल चुके हैं। मैच के मुख्य निर्णायक के रूप में अंकुर, अर्पण, हरीश और दानिश रहे, जिन्होंने मैच का सफल संचालन किया।आज के मुख्य अतिथि के रूप में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स ऑफिसर राहुल कुमार उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts