गुड फ्राइडे पर सेंट पॉल मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना

यीशु के बलिदान को याद कर गूंजे भजन-गीत, बच्चों की प्रस्तुति ने किया सभी को भावुक 

 मेरठ।  गुड फ्राइडे के अवसर पर शहर के विभिन्न चर्चों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।  रुड़की रोड स्थित सेंट पॉल मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए भजन और धार्मिक गीत गाए गए। वहीं बच्चों द्वारा यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने की घटना पर आधारित भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। विशेष प्रार्थना में सेवन लास्ट वर्ड्स ईसा मसीह के आखिरी 7 शब्दों की प्रार्थना की गई।

इस लिए मनाया जाता है गुड फ्राइडे 

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म में प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया था। मानवता के कल्याण और पापों से मुक्ति के लिए दिए गए उनके बलिदान को श्रद्धा, शांति और प्रार्थना के साथ याद किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ मिलकर प्रार्थना की और मानवता, शांति एवं प्रेम का संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts