मौसन ने ली करवट शाम हाेते ही हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से बढ़ी ठंडक

 मेरठ। शुक्रवार की शाम हाेते ही मौसम ने करवट बदल ली रात होते ही हल्की बारिश के साथ तेज़ हवाएं चलीं, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार सुबह भी हल्की ठंडक महसूस की गई। 

ठंडी हवाओं के कारण सुबह का मौसम सुहावना रहा और लोगों ने राहत भरी शुरुआत की।हालांकि, दोपहर होते-होते मौसम पूरी तरह सामान्य हो गया। तेज़ धूप निकलने के कारण तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई और गर्मी का एहसास होने लगा।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का असर हो सकता है। आने वाले दिनों में भी मौसम में ऐसे उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।मेरठ में मौसम आने वाले दिनों में करवट बदलने वाला है। फिलहाल तेज धूप और गर्मी का असर बना रहेगा, हालांकि बीच-बीच में हल्की राहत के संकेत भी मिल रहे हैं।

शुक्रवार से रविवार तक मौसम गर्म रहेगा और अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। दिन में तेज धूप और हल्की उमस लोगों को परेशान करेगी, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 161 रिकॉर्ड किया गया है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता।

डॉक्टरों ने लोगों की सलाह दी है की दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें ,ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थ लें और धूप में निकलते समय सिर और आंखों को ढककर रखें। 8 अप्रैल को मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दौरान तेज हवा और आंधी चलने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।मौसम विभाग के अनुसार इस बार अप्रैल में तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts