मां बबिता को याद कर करिश्मा कपूर के छलके आंसू

मुंबई । बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में लगातार कई हिट फिल्में दीं और खुद को टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल किया। कपूर खानदान से होने के बावजूद उनका सफर आसान नहीं था, उनके सामने इंडस्ट्री की चुनौतियां थीं। लेकिन मां के साथ की वजह से वह हर चुनौती को पार कर गई, और आज वह अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां बबीता को देती हैं। उन्होंने खुलकर बताया कि कैसे उनकी मां ने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया और उन्हें मजबूत बनाया।
करिश्मा कपूर हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के एक खास एपिसोड में नजर आईं। इस दौरान शो के होस्ट आदित्य नारायण ने उनकी मां बबिता का जिक्र करते हुए कहा कि करिश्मा के करियर में उनका काफी सपोर्ट रहा है। उनकी मां ही असली सुपरस्टार हैं। यह सुनकर करिश्मा इमोशनल हो गई। भावुक होते हुए करिश्मा ने कहा, ''मेरी मां मेरे लिए भगवान जैसी हैं। मैं जो भी हूं, मां की वजह से हूं। यूं तो परिवार के सभी लोगों ने मेरा साथ दिया, लेकिन मेरी मां ने मुझे जो आत्मविश्वास और संस्कार दिए, वही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत बने। आज मैं जो कुछ भी हूं, उसका पूरा श्रेय मैं अपनी मां को देती हूं।''

No comments:

Post a Comment

Popular Posts