आई पैक निदेशक विनेश चंदेल को मिली राहत
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दी जमानत
नई दिल्ली (एजेंसी)।दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई पैक) के निदेशक विनेश चंदेल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी।
पटियाला हाउस कोर्ट ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि जांच एजेंसी ने भी नियमित जमानत का विरोध नहीं किया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भूमिका अहम रही, लेकिन सुनवाई के दौरान एजेंसी ने जमानत याचिका पर कोई आपत्ति नहीं जताई।
विनेश चंदेल पर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों की जांच चल रही थी। जांच एजेंसी का कहना था कि वित्तीय लेन-देन में कुछ अनियमितताएं पाई गई थीं, जिसके बाद केस दर्ज किया गया था।
जमानत मिलने के बाद निदेशक के वकील विकास पाहवा ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही नियमित जमानत याचिका दायर की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने सुनवाई से एक दिन पहले अपना जवाब दाखिल किया और जमानत का विरोध नहीं किया।
पाहवा के अनुसार, एजेंसी ने माना कि चंदेल ने जांच में पूरा सहयोग किया और स्वेच्छा से सभी जरूरी दस्तावेज व जानकारी उपलब्ध कराई। साथ ही जांच अधिकारी का बयान भी दर्ज हुआ, जिसके बाद अदालत ने कुछ सामान्य शर्तों के साथ जमानत दे दी।


No comments:
Post a Comment