जानी नहर में मिला पीएचडी छात्रा का शव

 बिना बताए घर से हुई थी लापता , भाई ने की शव की पहचान 

 मेरठ।  जानी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवती का शव जानी नहर से बरामद किया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को चंदौरा होटल के सामने नहर से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। युवती के बैग से मिले दस्तावेजों के आधार पर डीसीआर के माध्यम से पहचान की प्रक्रिया तेज की गई।

देर शाम मृतका की पहचान नेहा उर्फ कोमल (25) के रूप में हुई। वह महेश की पुत्री और ग्राम हसनपुर मसूरी, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत की निवासी थी। मृतका के भाई रोहित ने उसकी शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार, नेहा पीएचडी की छात्रा थी।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती घरेलू अवसाद के चलते बिना बताए घर से निकल गई थी। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर आगे की विधिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts