विनायक गोपाल भोंसले बने मेरठ के नए एसपी सिटी
मेरठ। मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का गुरुवार को तबादला हो गया। उन्हें एसपी सिटी बहराइच बनाकर भेजा गया है। उनके स्थान पर 2022 बैच के आईपीएस ऑफिसर विनायक गोपाल भोंसले को एसपी सिटी मेरठ का दायित्व सोपा गया है। उधर, एएसपी अंतरिक्ष जैन को एसपी देहात बुलंदशहर बनाया गया है।
शासन ने गुरुवार को 12 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। मेरठ के एसपी सिटी और 2020 बैच के आईपीएस अफसर आयुष विक्रम सिंह को बहराइच के एसपी सिटी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। 29 दिसंबर, 2023 को आयुष विक्रम सिंह ने मेरठ के एसपी सिटी के रूप में चार्ज संभाला था। लगभग 28 महीने के कार्यकाल में उनके द्वारा कई बड़े खुलासे भी किए गए। वहीं पिछले कई महीने से संभावना जताई जा रही थी कि जल्द एएसपी के रूप में प्रमोट हुए अंतरिक्ष जैन को भी दूसरे जनपद में तैनाती मिलेगी। गुरुवार को अंतरिक्ष जैन का भी तबादला हो गया। उन्हें जनपद बुलंदशहर में एसपी देहात का दायित्व दिया गया है।
आयुष विक्रम सिंह के जाने के बाद एसपी सिटी का दायित्व 2022 बैच के आईपीएस ऑफिसर विनायक गोपाल भोंसले को सोपा गया है। वह अभी तक सहायक पुलिस अधीक्षक सीतापुर की जिम्मेदारी संभालते आ रहे थे।


No comments:
Post a Comment