छात्रों के खाने में कीड़े, पानी भी नहीं मिला साफ

सीसीएसयू के आरके हॉस्टल के फोटो वीडियो वायरल, प्रबंधन बोला- संज्ञान में नहीं

 मेरठ।  चौधरी चरण सिंह विवि के डॉ आरके सिंह छात्रवास के खाने और पानी के कुछ फोटो वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हम इसकी पुष्टि नहीं करते है। 

वायरल फोटो में खाने के अंदर कीडे दिखाई दे रहे हैं, तो पानी के वीडियो में भी टंकियों से गंदा पानी आता नजर आ रहा है। इस प्रकार की व्यवस्था हॉस्टल में रहने वाले सैंकडों छात्रों की सेहत पर सवाल खड़ा करती है।

वायरल हो रहे फोटो वीडियो पर विवि के छात्र नेता अक्षय बैंसला का कहना है कि विवि हॉस्टल से पहले भी कुछ गंदगी और खाने से संबंधित ऐसे वीडियो वायरल होते रहे हैं। शिकायल के बाद विवि प्रबंधन हरकत में आता है और एक बार अभियान चलाकर व्यवस्था सुधारने का दावा करता है लेकिन कुछ दिन बाद फिर हालात वैसी ही स्थिति में पहुंच जाते हैं।

विवि के छात्र नेताओं का कहना है कि खाने औश्र पानी जैसी बुनियादी चीजों में भी यदि इस प्रकार की लापरवाही प्रबंधन द्वारा की जाएगर तो यह सीधे तौर पर विवि की छवि पर सवाल खड़ा करता है। यदि किसी छात्र कि इस खाने और पानी का इस्तेमाल करने से सेहत खराब हो जाती है तो इसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी हॉस्टल प्रबंधन की होगी

इस संबंध में जब हॉस्टल के वार्डन से बात करने की कोशिश की तो उनसे बात नहीं हो पाई। वहीं विवि के रजिस्ट्रार का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है वह वार्डन से बात करेंगे और यदि ऐसा है तो जांच करा कर समाधान कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts