बैक डेट में नहीं लगाए जांएगे नोटिस
पुराने मकान पर सैट बैक दिया जा सकता है या नहीं होगी जांच
मेरठ। बुधवार को आवास विकास परिषद कार्यालम में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आवास विकास के अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की।
बैठक में यह बताया गया कि कल से सेक्टर 2 शास्त्री नगर में सेटबैक तोड़ने के लिए नोटिस लगाए जाएंगे तथा जो मकान कमजोर हैं उनकी जांच की जाएगी । नोटिस बैक डेट में नहीं लगाए जाएंगे जब जिस दिन व्यापारियों के संस्थान पर नोटिस लगाए जाएंगे उस दिन नोटिस चस्पा करने की तिथि अंकित की जाएगी तथा उनके कर्मचारी उसे पर हस्ताक्षर भी करेंगे ।इससे सभी व्यापारियों को जवाब देने के लिए पूरे 15 दिन मिल जाएंगे। बैठक में इस बात को लेकर भी चर्चा की गयी कि सैक्टर दो में कुछ मकान बहुत ज्यादा कमजोर स्थिति में हैउस पर भी ध्यान दिया है। एक टीम गठित की है जो यह जांच करेगी की मकान में सेटबैक दिया जा सकता है या नहीं। बैठक में मनोज गर्ग अध्यक्ष तिरंगा चौक व्यापार संघ आवास विकास के अधिकारियों को धन्यवाद दिया कि उनकी मांगों को स्वीकार किया ।
लेकिन सबसे बडा सवाल यह है कि सुप्रीम कोर्ट इस बात को मानता है या नहीं । यह तो जुलाई में होने वाली सुनवाई में पता चल पाएंगा। सुप्रीम कोर्ट जो फैसला सुनाया है। वह यूपी के लिए नहीं है वरन पूरे देश के लिए है।

No comments:
Post a Comment