बिना खून खराबा के पूरा हुआ बंगाल चुनाव, रिकार्ड 94 प्रतिशत वोटरों ने डाले वोट
अब चार मई को होगा फैसला किसकी सरकार बनती है, उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग बिना खून खराबा के संपन्न हो गयी. बुधवार की शाम छह बजे तक कुल 91 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 8 जिलों की 142 विधानसभा सीटों के लिए 3.22 करोड़ से अधिक मतदाता थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए इस बार दो चरणों में हुए मतदान में रिकार्ड 94 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बंगाल चुनाव में 142 सीटों पर दूसरे फेज की वोटिंग पूरी हुई। रिकॉर्ड 91.3% मतदान हुआ। ये आंकड़े शाम 6 बजे तक के हैं, यानी बढ़ भी सकते हैं। पहले फेज की 152 सीटों पर भी रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। यानी ओवरऑल बंगाल में 94% से ज्यादा वोटिंग हुई. ये भारत के चुनावी इतिहास में किसी भी राज्य में अब तक सबसे ज्यादा वोटर टर्नआउट है। 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में 82% वोट पड़े थे।
शाम 5 बजे तक 90 प्रतिशत मतदान
शाम 5 बजे तक 89.99 प्रतिशत मतदान. हुगली- 90.34 प्रतिशत, हावड़ा- 89.44 प्रतिशत, उत्तर कोलकाता- 87.77 प्रतिशत, दक्षिण कोलकाता- 86.11 प्रतिशत, नदिया- 90.28 प्रतिशत, उत्तर 24 परगना- 89.74 प्रतिशत, दक्षिण 24 परगना- 89.57 प्रतिशत, पूर्वी बर्धमान- 92.36 प्रतिशत
तृणमूल शिविर में कोल्ड ड्रिंक पीते दिखे शुभेंदु
भवानीपुर स्थित तृणमूल शिविर कार्यालय में शुवेंदु अधिकारी कोल्ड ड्रिंक पीते हुए सबको आश्चर्यचकित कर दिया. बुधवार को बूथ-दर-बूथ घूमते हुए भाजपा उम्मीदवार अचानक तृणमूल खेमे के एक कार्यालय में दाखिल हो गए। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मुस्कुराते हुए समर्थकों से बातचीत की। उन्होंने उनसे हाथ मिलाया। उसी दौरान एक तृणमूल कार्यकर्ता ने शुभेंदु को कोल्ड ड्रिंक भेंट की। उस ठंडी ड्रिंक को पीने के बाद, भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार मुस्कुराते हुए तृणमूल शिविर कार्यालय से चले गए।
ममता बनर्जी ने अपना वोट डाला
तृणमूल नेता ममता बनर्जी ने अपना वोट डाला. उन्होंने मित्रा इंस्टीट्यूशन में मतदान किया. लेकिन, वोट डालने से पहले उन्होंने केंद्रीय बलों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बल महिलाओं और बच्चों को पीट रहे हैं.
मोदी ने की भारी मतदान की तारीफ, मतदाताओं की खास अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में भारी मतदान के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया और इसे एक सक्रिय और जागरूक मतदाता वर्ग का संकेत बताया. हरदोई में एक रैली को संबोधित करते हुए, उन्होंने लोगों से मतदान खत्म होने तक बड़ी संख्या में वोट डालते रहने की अपील की. उन्होंने लंबी कतारों की रिपोर्टों और सोशल मीडिया पर दिख रहे दृश्यों का ज़िक्र करते हुए कहा कि लोगों की भागीदारी का यह स्तर पूरे राज्य में चल रहे “लोकतंत्र के उत्सव” को दर्शाता है.
बंगाल में माहौल टाइट है! मारा-मारी के बीच मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान कई जगहों पर तनाव और हंगामा देखने को मिल रहा है. नादिया, पनिहाटी, उत्तर 24 परगना, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना समेत कई इलाकों में बीजेपी-टीएमसी और ISF वर्कर्स के बीच मारपीट-हिंसक झड़प, EVM खराबी घटनाएं हुई हैं. इन घटनाओं से पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और सुरक्षा बलों को स्थिति पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. वहीं, चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 3 तक 142 सीटों पर 78% से अधिक मतदान हो चुका है.
बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान
पहले चरण में भारी मतदान के बाद, पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के चुनावों में भी मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है. दोपहर 3 बजे तक, 142 सीटों पर 78.68% मतदाता अपने मत डाल चुके हैं.
सिद्दीकुल्ला के मतदान केंद्र पर भारी अशांति, मतदान बंद
मोंटेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मोंटेश्वर गांव में आरोप लगे कि बूथ नंबर 35 पर तृणमूल उम्मीदवार सिद्दीकुल्ला चौधरी के नाम के आगे लगे स्विच को सेलोटेप से बंद कर दिया गया था. दोपहर में मतदान प्रक्रिया रोक दी गई. चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उस मतदान केंद्र पर कुछ घंटों के लिए मतदान बंद रहा. सिद्दीकुल्ला चौधरी भी प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे. बाद में, जब पुलिस और केंद्रीय बलों ने स्थिति को नियंत्रण में किया, तो मतदान फिर से शुरू हुआ.

No comments:
Post a Comment