के एल के छात्र शिवाशीष जे जेईई मेन शानदार प्रदर्शन

मेरठ।  के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के छात्र शिवाशीष चौहान का पुनः शानदार प्रदर्शन, JEE Main 2026 में फिर  जिला टॉपर बने है।

शनिवार को घोषित जेईई मेन 2026 के  परिणामों में के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी छात्र शिवाशीष चौहान ने एक बार फिर *जिला टॉपर बनकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। दोनों सेशनों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 99.93 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं।शिवाशीष चौहान ने अपनी सतत मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता पुनः अर्जित की है।उन्होंने विद्यालय में अध्ययन के दौरान सदैव उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।




शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ छात्र ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं विज्ञान परियोजनाओं में भी सक्रिय भागीदारी निभाई है। INSPIRE MANAK, विज्ञान प्रदर्शनी एवं अन्य प्रतियोगिताओं में उनके प्रोजेक्ट्स को सराहना एवं पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। विद्यालय के प्रबंधक वर्ग एवं प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर ने छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts