पलसानिया के बयान पर भड़के रालोद कार्यकर्ता, कंकरखेड़ा थाने में किया प्रदर्शन

अपशब्द बोलने वाले पलसानिया पर मुकदमा दर्ज

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक राम अवतार पलसानिया द्वारा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के परिवार पर सोशल मीडिया में की गई टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार शाम बड़ी संख्या में रालोद पदाधिकारी कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।

रालोद के वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मेरठ कप्तान को संबोधित ज्ञापन कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन में पलसानिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के सम्मानित नेता रहे हैं और उनके परिवार पर इस प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणी पूरी तरह अशोभनीय और अस्वीकार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान थाने में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रदर्शन में सुनील रोहटा, पार्षद सुभाष जाटोली, रोहित जाखड़, मनोज जाटोली, नीतू प्रधान, ऋषिपाल, अमरीश खुर्द, संजय प्रधान पनवाड़ी, बबलू और मलुक प्रधान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सी ओ दौराला ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts