विपक्ष की नारी विरोधी मानसिकता उजागरः सीएम योगी

- बोले- यह लोकतंत्र का काला अध्याय
लखनऊ (एजेंसी)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026 के पारित नहीं हो पाने पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के लिए जरूरी संविधान संशोधन विधेयक को पारित ना होने देना कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन की नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
योगी आदित्यनाथ ने बीती मध्यरात्रि को अपने आधिकारिक 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि आज भारत के महान लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय जुड़ गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन विधेयक को पारित ना होने देना भारत माता के सम्मान पर आघात है। देश की समूची मातृशक्ति के साथ धोखा है। उनके लोकतांत्रिक अधिकार का हरण है।
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन ने अपनी नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाया है।' उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति सब देख और समझ रही है। वह इस छल एवं अन्याय को याद रखेगी तथा समय आने पर इसका उत्तर भी देगी।

इसी पोस्ट में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान, गरिमा और अधिकारों की रक्षा तथा उनके सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts