आखिरकार भारत में रिलीज़ हो रही है नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की ‘मैं एक्टर नहीं हूं’
मुंबई। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के लिए हर किरदार एक नई ज़िंदगी जीने का मौका होता है। उनकी आगामी फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूँ’ 8 मई 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है, जिसमें एक बार फिर उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया है जिसने उन्हें भावनाओं के एक बिल्कुल नए पहलू को समझने का अवसर दिया।
अपने किरदार ‘अदनान’ के बारे में बात करते हुए नवाज़ुद्दीन ने कहा, “अदनान का किरदार मेरे बाकी किरदारों से काफी अलग है क्योंकि इसमें मैं एक रिटायर्ड व्यक्ति की भूमिका निभा रहा हूँ। इस फिल्म और आदित्य की इस कहानी के ज़रिए मैंने उस उम्र के अनुभव को महसूस किया, जो मेरे पास पहले नहीं था।”
चार प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सराहना और वैश्विक पहचान हासिल करने के बाद, ‘मैं एक्टर नहीं हूँ’ अब 8 मई 2026 को भारत में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।


No comments:
Post a Comment