आईपीएल सट्टा का भंडाफोड़, तीन दबोचे

 एलईडी, मोबाइल व नकदी बरामद

मेरठ। कंकरखेड़ा  थाना क्षेत्र की ड्रीम सिटी कॉलोनी में पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े खेल का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान, रजिस्टर व नकदी बरामद की है।

एस पी सिटी ने बताया कि 15 अप्रैल 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर टीम ने दीपक जैन के मकान पर दबिश दी। अंदर कमरे में IPL मैच पर हार-जीत की बाजी लगाई जा रही थी। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने तीनों आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों में दीपक जैन (40), रजनीश जैन (39) और दिनेश जैन (42) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलवाते थे और आपस में रकम का बंटवारा करते थे। सट्टे का अधिकतर लेन-देन नकद में होता था।

पुलिस को मौके से ऐसे रजिस्टर और पर्चियां भी मिलीं। जिनमें सट्टे का पूरा हिसाब-किताब दर्ज था। साथ ही मोबाइल फोन के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर दांव लगाए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह संगठित तरीके से चलाया जा रहा सट्टा गिरोह था। जिसमें शहर के कई लोग जुड़े हो सकते हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आईपीएल सीजन के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

बरामद सामान में शामिल:

2 LED टीवी

11 मोबाइल फोन

3 कैलकुलेटर

7 रजिस्टर व 27 सट्टा पर्चियां

4370 रुपये नकद

2 डेबिट कार्ड व 1 पैन कार्ड

No comments:

Post a Comment

Popular Posts