डिप्टी कलेक्टर बनीं सृष्टि चौधरी को किया सम्मानित
वाराणसी। अम्बेडकर नगर जनपद के ग्राम जैनापुर, सिकंदरपुर की सुश्री सृष्टि चौधरी का अवध परिषद वाराणसी इकाई द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उनकी माता प्रभावती चौधरी एवं पिता अवधेश चौधरी (सेवा निवृत्त जिला समन्वयक, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान) का भी सम्मान किया गया।
सृष्टि चौधरी ने अपनी स्कूल की पढ़ाई सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स कॉलेज, कमच्छा, वाराणसी से किया। इंटर के बाद बीटेक (सीएस) गलगोटिया कॉलेज नोयडा से करने के उपरान्त, दिल्ली रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करने लगी।संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की प्रतिष्ठित सिविल सेवा के लिए इंटरव्यू भी दिया, लेकिन चयन नहीं हो सका था। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पहली बार दिया और डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित होकर अपने जनपद का नाम रोशन किया।
अवध परिषद की वाराणसी इकाई के अध्यक्ष प्रो. विश्वनाथ वर्मा के आवास पर सृष्टि व उनके माता पिता को सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य अनिल वर्मा, अजय सिंह, अवध परिषद के प्रदेश समन्वयक डॉ. ओपी चौधरी, डॉ. उषा चौधरी, अनीता वर्मा, निधि वर्मा, गीता वर्मा, किरन सिंह आदि शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment