मेरठ कॉलेज में सजेगा मूट कोर्ट का मंच

 सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश करेंगे मूल्यांकन

 मेरठ। विधि संकाय, मेरठ कॉलेज, द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता में विधि विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण दुबलिश एवं मूट कोर्ट  समिति के सदस्यगण, जिनमें प्रो. अंजलि मित्तल, प्रो. के.के. मित्तल, प्रो. हरिशंकर राय, प्रो. अनुराग सिंह एवं प्रो. एम.पी. वर्मा शामिल रहे और विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों को 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

समिति द्वारा अवगत कराया गया कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता देशभर के विधि छात्रों को एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगी, जहाँ वे वास्तविक अदालत के पर्यावरण में दिये गये मूट कोर्ट समस्या पर अपनी वकालत कौशल, विधिक रिसर्च, मौखिक जिरह की प्रेक्टिकल क्षमता का प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को न्यायालयी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उन्हें एक सक्षम विधि व्यवसायी के रूप में विकसित करना है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों एवं अन्य प्रतिष्ठित विधि संस्थानों की लगभग 30 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय – लखनऊ एवं जबलपुर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, गुजरात विश्वविद्यालय (अहमदाबाद), गीता रत्न इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल, दिल्ली, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा सहित अनेक संस्थान सम्मिलित हैं।प्रत्येक टीम में तीन प्रतिभागी होंगे, जिनमें दो मूटर्स एवं एक शोधकर्ता शामिल रहेगा।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए आकर्षक 21 हज़ार विजेता तथा 11 हज़ार उप-विजेता के नकद पुरस्कार के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ मूटर को 7.5 हज़ार तथा सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता एवं सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल को 5-5 हज़ार के नक़द पुरस्कार दिये जाएंगे।इस गरिमामयी आयोजन में उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण वरिष्ठ अधिवक्ता, विधि विद्वान एवं शिक्षाविद् प्रतिभागियों को मूल्यांकित करेगे। अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वोच्च न्यायलय के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, दिल्ली उच्च न्यायलय के न्यायमूर्ति विवेक चौधरी,  सर्वोच्च न्यायलय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, सेवानिवृत्त इलाहावाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे ।जिससे प्रतिभागियों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्राप्त होगी। इस प्रेस वार्ता का संचालन मेरठ कॉलेज के प्रेस प्रवक्ता प्रो चंद्रशेखर भारद्वाज ने किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts