आयुष्मान प्रचार वाहन को सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी
मेरठ। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने एवं योजना सम्बंधित जानकारी हेतू प्रचार वाहन को हरी झंडी सीएमओ डा अशोक कटारियों ने दिखाई।
प्रचार पर लगी एलईडी स्क्रीन के तहत यह बताया जाएगा कि जैसे कि आयुष्मान कार्ड कैसे बनाया जाता है किसका बनाया जाता है एवं इस आयुष्मान कार्ड से लाभार्थी को क्या लाभ मिल सकता है साथ ही कैंप में आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रचार-प्रसार किया जायेगा । सीएमओ ने बताया कि प्रचार वाहन शहर व देहात में घुमेगा इससे लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने में काफी आसानी होगी।


No comments:
Post a Comment