स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को उलटे पांव लौटना पड़ा
टीम का किया विराेध, लोग बोले- ज्यादा आता है बिल
मेरठ। शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध लगातार हो रहा है। फतेहउललापुर रोड स्थित मोमीननगर कालोनी में सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचीं विद्युत विभाग की टीम का लोगों ने विरोध किया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी हुई। पुलिस मौके पर पहुंचीं और लोगों को शांत किया। टीम बिना मीटर लगाए वापस लौट गई।
विद्युत विभाग की टीम शहर में स्मार्ट मीटर लगा रही है। अधिकारियों का दावा है कि शासन स्तर से स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश हैं। इसी को लेकर टीम सोमवार को फतेहउल्लपुर रोड स्थित सगीर डेरी वाली गली में पहुंची। यहां युनुस सैफी, शहजाद, दिलशाद के मकानों पर स्मार्ट मीटर लगाने लगी।कुछ ही देर में कालोनी के लोग इकट्ठा हो गए और मीटर लगाने का विरोध करने लगे। विद्युतकर्मियों से उनकी कहासुनी हुई। काफी देर तक गहमागहमी चलती रही। बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौके पर पहुंचीं।
स्मार्ट मीटर से अधिक आ रहा बिजली बिल
आसपास की महिलाओं का कहना था कि उनके घर में कोई व्यक्ति नहीं होता उसी समय विद्युत विभाग की टीम मीटर लगाने पहुंचती है। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल अधिक आ रहा है, इसलिए किसी सूरत में मीटर को नहीं लगने देंगे।इसके बाद ऊर्जा निगम की टीम वापस लौट गई।
बोले एसडीओ
काजीपुर एसडीओ रामकरण यादव कहना है कि शासन के आदेश पर मीटर लगाए जा रहे हैं। लोग विरोध कर रहे हैं तो इसकी रिपोर्ट शासन को दी जाएगी।


No comments:
Post a Comment