अर्चना पूरन सिंह ने 'कंजूसी' पर दी सफाई
मुंबई। मनोरंजन की दुनिया में अक्सर सितारे अपनी फिल्मों और ग्लैमर को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन कभी-कभी उनकी छोटी-छोटी आदतें भी लोगों के दिल को छू जाती हैं। इसी तरह का एक दिलचस्प पल 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा। इस एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह अपनी एक ऐसी आदत के बारे में खुलकर बात करती नजर आएंगी, जिसे लोग अक्सर कंजूसी समझ लेते हैं।
शो के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने कहा, ''जब मैं किसी रेस्टोरेंट में जाती हूं, तो वहां मिलने वाले बड़े टिश्यू पेपर को पूरा इस्तेमाल किए बिना फेंकने के बजाय उसे संभालकर रख लेती हूं, ताकि बाद में उसे फिर से किसी काम में लिया जा सके, जैसे मेकअप हटाने या कुछ साफ करने के लिए। हालांकि मेरी इस आदत को लोग कंजूसी समझ लेते हैं जबकि यह चीजों को बर्बाद होने से बचाने की कोशिश है।
इसके बाद अक्षय कुमार मजाक में कहते हैं कि उन्होंने सुना है कि अर्चना ने कभी होटल से बाथरोब चुरा लिया था। इस पर अर्चना ने भी उसी अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ''अगर अक्षय यह बात साबित कर दें, तो मैं उन्हें मड आइलैंड वाला अपना बंगला दे दूंगी।''


No comments:
Post a Comment