‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने दुनियाभर में कमाए 3000 करोड़

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर-2’ ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। इसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है।
जब किसी एक फिल्म की सफलता के बाद उसके एक से ज्यादा पार्ट बनाए जाते हैं, तो वह एक फ्रेंचाइजी का रूप ले लेती है। ‘धुरंधर 2’ का इंडिया नेट कलेक्शन 1,088.62 करोड़ और इंडिया ग्रॉस 1,303.37 करोड़ हो चुका है। ओवरसीज में फिल्म ने 415.25 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का वल्र्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,718.62 करोड़ पहुंच गया है।

ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। पांच दिसंबर, 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में करीब 1,307.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, 19 मार्च में रिलीज हुए इसके सीक्वल ने 26 दिनों में करीब 1,712 करोड़ की कमाई कर ली। इस तरह दोनों फिल्मों का कुल वल्र्ड वाइड कलेक्शन 3,000 करोड़ पहुंच गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts