उद्योग-शिक्षा के संगम की नई पहल, शोभित विवि ने एनआईआईटी फाउंडेशन से मिलाया हाथ
--छात्रों को मिलेगा स्किल, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट का मजबूत प्लेटफॉर्म
मोदीपुरम। शोभित विवि, मेरठ ने उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत तालमेल स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनआईआईटी फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस पहल को छात्रों के भविष्य और रोजगारपरक शिक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी.के. त्यागी, प्रति-कुलपति प्रो. जयानंद, रजिस्ट्रार प्रो. गणेश भारद्वाज, डीन एकेडमिक्स प्रो. अशोक कुमार, निदेशक NICE-SBS प्रो. विकास गुप्ता सहित कई वरिष्ठ शिक्षाविद मौजूद रहे। इसके अलावा निदेशक आउटरीच डॉ. नेहा वशिष्ठा और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रीति गर्ग की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
समारोह में एनआईआईटी फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल में रीजनल मैनेजर निलेश खन्ना, सीनियर एग्जीक्यूटिव नैन्सी डेविड, सीनियर ट्रेनर मयंक जगोता और स्टूडेंट एंगेजमेंट ऑफिसर अनमोल शामिल रहे। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि तेजी से बदलते प्रतिस्पर्धी दौर में उद्योग शैक्षणिक सहयोग बेहद जरूरी हो गया है। इस समझौते के तहत छात्रों को कौशल विकास, व्यावहारिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सहायता जैसे अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस साझेदारी से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक व्यावहारिक और परिणामोन्मुख बनाने में मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह पहल छात्रों के समग्र विकास के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगी।


No comments:
Post a Comment