भाजपा नेत्री के बयान की निंदा, डीएम को ज्ञापन सौंपा 

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सचिव डॉ. उदिता त्यागी द्वारा दिए गए विवादित बयान की जमीयत उलेमा ए हिंद के नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

 इस संबंध में जमीयत नेता गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह से भी मिले और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। जमीयत उलेमा ए हिंद की वेस्ट यूपी इकाई की कार्यकारिणी के सदस्य एवं  नायब शहर काजी जैनुल राशेदीन के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने उक्त भाजपा नेत्री के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने की भी मांग की। काजी जैनुल राशेदीन और जमीयत के पूर्व कोषाध्यक्ष हाजी शीराज रहमान ने कहा कि हिंदुस्तान एक लोकतांत्रिक देश है जहां सभी धर्मों के लोगों को अपने अपने धर्मों के अनुसार रहने की आजादी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान लोकतांत्रिक देश में रह रहे विभिन्न धर्मो के लोगों के बीच की खाई को और गहरा करते हैं। जमीयत नेताओं ने भाजपा नेत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में काजी जैनुल राशेदीन और हाजी शीराज रहमान के अलावा समाज सेवी हाजी इमरान सिद्दीकी, कारी सलमान कासमी, मौलाना शाहनवाज, मौलाना अलीमुद्दीन, राशिद एडवोकेट, सलीम शाह, अख्तर आलम, इरशाद कुरैशी, अय्यूब अंसारी, मुईन अख्तर, अजहर अली, मौलाना नूर मुहम्मद, मौलाना इमरान, मौलाना अफीफुल्लाह, मौलाना नूर मुहम्मद और हाजी हारून मुख्य रूप से मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts