सेंट्रल मार्केट में धरने के 9वें दिन पहुंचे अफसर
थाना प्रभारी और व्यापारियों के बीच नोकझोंक, आवास विकास मुर्दाबाद के नारे लगे
मेरठ । शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 9 वें दिन भी महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में महिलाएं स्थानीय व्यापारियों के साथ सेक्टर 2 में धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि जब तक उनको न्याय नहीं मिलता है, तब तक यह विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस और प्रशासन इस प्रदर्शन को जल्द से जल्द खत्म करना चाहता है।
इसी के चलते आज एडीएम सिटी बृजेश कुमार और नौचंदी थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह व्यापारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने जहां सुरक्षा को लेकर बात रखी तो एडीएम सिटी ने भी व्यापारियों को समझने का प्रयास किया। इसी दौरान स्थानीय व्यापारियों और थाना प्रभारी के बीच नौकझोंक हो गई।
व्यापारियों ने लगाए नारेधरने पर बैठी महिलाओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही आवास विकास मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसी के साथ उन्होंने नारे लगाते हुए ही सरकार से न्याय की भी गुहार की। महिलाओं का कहना है कि वह रोजगार बंद कर चुकी हैं। अब अगर उनके मकान पर भी संकट आएगा तो उनकी आजीविका और उनका परिवार कैसे चलेगा।
सेटबैक का है विरोध
सुप्रीम कोर्ट की ओर से जो आदेश दिया गया है उसमें आवासीय प्लॉट में चल रही कमर्शल गतिविधियों को बंद करना है। इसके साथ ही आवासीय में भी सेटबैक छोड़ना है। इस आदेश के तहत जो वहां के निवासी हैं उनको अपनी दुकान बंद करने में कोई आपत्ति नहीं है।वह बस यही चाहते हैं कि आवासीय में सेटबैक न छोड़ा जाए। क्योंकि जो छोटे मकान है उनमें अगर वह अब सेटबैक भी छोड़ते हैं तो उन्हें रहने का संकट आ जाएगा।
40 साल पुराने हैं मकान
जिन मकानों में सेटबैक किया जाना है वह 30 से 40 साल तक पुराने हैं। ऐसे में मकान एक-दूसरे से मिले हुए हैं।अगर सभी मकानों को इस प्रकार तोड़ा जाता है तो इसका प्रभाव न सिर्फ उनकी बुनियाद पर पड़ेगा बल्कि कोई बड़ी घटना भी इस कार्रवाई के दौरान वहां घट सकती है। इसीलिए विरोध-प्रदर्शन हो रहा है।
गढ़ रोड़ पर व्यवसयिक काम्पलैक्स में दुकानों को किराया दुगना किया
सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के डंडे के कारण अधिकतर दुकानें खाली हो चुकी है। व्यवसायिक काम्पलैक्स में दुकान करने वालों ने अन्य स्थानों पर शिफ्ट कर दी है। इसका लाभ उन काम्पलैक्स के संचालकों को मिल रहा है। जिन्होंने व्यवसायिक काम्पलैक्स खड़े कर रखे है। जिनकी दुकाने अभी तक खाली पड़ी थी। उन संचालकों ने दुकानों को किराया अचानक दुगना कर दिया है। इतना ही नही पगड़ी के रूप में रखी जाने वाली रकम को तीगुना कर दिया है। बडे दुकानदार इसमें कोई परेशानी नहीं हो रही है। लेकिन छोटे दूकानदार को किराए की दुकान लेने में काफी परेशानी आ रही है। एक तो पहले से कारोबार मंदा चल रहा था। ऊपर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश दुकानों को खाली करने से आर्थिक संकट आ गया।
गढ़ रोड़ कई व्यवसायिक काम्पलैक्स बनने शुरू
शास्त्री नगर में सुप्रीम कोर्ट का हथोड़ा चलने के बाद गढ़ रोड पर खाली पडे प्लाटों को बहार आ गयी है। मौके का फायदा देख कई काम्पलैक्स में कार्य आरंभ हो गया है। गढ़ पर दयाल पेट्राेल पंप के लंबे समय से दो प्लाट खाली पड़े थे। अब उनको बनाने कार्य आरंभ हो गया है।



No comments:
Post a Comment