न्यूट्रिमा हॉस्पिटल ने धूमधाम से मनाया 9 स्थापना दिवस

सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगाए ठुमके 

 मेरठ। गढ़ रोड स्थित न्यूट्रिमा हॉस्पिटल ने अपने स्थापना के 9 वर्ष पुर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को रोटरी क्लब पार्किंग क्षेत्र में  सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सकों  द्वारा किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने नृत्य, संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के साथ-साथ कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना था। समारोह के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. अनुपमा उपाध्याय, डॉ. संदीप कुमार गर्ग, डॉ. श्वेता गर्ग, डॉ. शालीन शर्मा, डॉ. एचके डोगरा, डॉ. दीप्ती डोगरा, डॉ. अवनीत राणा, डॉ. प्रियांक गर्ग, डॉ. प्रियंका गर्ग, कैप्टन राजीव रस्तोगी, डॉ. रोहित सिंह काम्बोज, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, डॉ. विश्वजीत बेम्बी, डॉ. हरिराज सिंह तोमर, डॉ. अंगूरी देवी गर्ग एवं CA संजय परवंदा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts