7.80 करोड़ से बनेगी सरदार पटेल इंटर कालेज की नई बिल्डिंग

 स्मार्ट क्लास-माडर्न लैब की मिलेगी सुविधा

15 मई से शुरू होगा निर्माण, 12 महीने में होगा पूरा

डिजिटल क्लासरूम, लैब और खेल कोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी

मेरठ। शारदा रोड स्थित जर्जर हो चुकी सरदार पटेल इंटर कालेज की अब तीन मंजिला आधुनिक डिजाइन की नई इमारत बनेगी। नगर निगम ने सहारा कंस्ट्रक्शन कंपनी को फाइनल कर दिया है। इसे बनाने में 7.80 करोड़ की लागत आएगी।

नगर निगम द्वारा संचालित सरदार पटेल इंटर कालेज की पुरानी बिल्डिंग को तोड़ा जाएगा। 15 मई से काम शुरू करने की तैयारी है। बिल्डिंग दो हिस्से में बनेगी। पहले एक हिस्से को पूरा किया जाएगा फिर दूसरे हिस्से को। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी।

पुरानी बिल्डिंग तोड़ने के बाद नई इमारत बनाने का काम ठेका कंपनी शुरू करेगी। इसे 12 महीने में तैयार करना है। तीन मंजिला बिल्डिंग में कुल 16 कमरे बनेंगे। एक शिक्षक कक्ष, एक कांफ्रेंस हाल, एक पुस्तकालय, फिजिक्स और केमिस्ट्री लैब व एक कंप्यूटर कक्ष बनेगा।

छात्रों के लिए बैडमिंटन और बास्केट बाल कोर्ट बनाया जाएगा। प्रोजेक्टर सहित डिजिटल तकनीक से पठन-पाठन की सुविधा भी दी जाएगी। आरामदायक कुर्सी-मेज सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी।

मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि टेंडर फाइनल कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग से पुरानी बिल्डिंग तोड़ने की निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करते हुए 15 मई से यह काम शुरू करने की योजना है। ताकि जून की छुट्टियों में युद्ध स्तर पर काम करके फाउंडेशन तैयार किया जा सके। दो हिस्सों में बिल्डिंग का निर्माण होगा ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts