वरिष्ठ अधिवक्ता व राज्य सभा सांसद कपिल सिब्बल से मिले सेंट्रल मार्केट के व्यापारी

  मेरठ।  देश के जाने माने वकील कपिल सिब्बल में चर्चित सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर पैरवी करने का आश्वासन दिया है। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारी अंजनेय सिंह, राहुल मलिक ने शुक्रवार को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल से मुलाकात की।

व्यापारी और अधिवक्ता अंजनेय सिंह ने बताया कि कपिल सिब्बल ने कहा कि सरकार इस केस मेंं हलफनामा दायर करे कि वह व्यापारियों को राहत देना चाहती है तो वह इस मामले में पैरवी करने को तैयार हैं। व्यापारियों ने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से 40 मिनट तक मुलाकात की। मिलने वालों में महिपाल सिंह भी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts