एनएच-58 पर हादसा, कैंटर चालक की मौत

डंपर में पीछे से घुसा कैंटर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

 मेरठ। थाना  कंकरखेड़ा क्षेत्र के एनएच-58 हाईवे पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। कैलाशी के सामने हुए इस हादसे में कैंटर एक डंपर में पीछे से जा घुसा था। घायल चालक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक चालक की पहचान नज़ाकत अली (45 वर्ष) पुत्र लियाक़त अली, निवासी हर्षपुरी मेरठ कैंट के रूप में हुई है। नज़ाकत अली कैंटर लेकर आ रहे थे। शाम करीब छह बजे जब वे कैलाशी के सामने पहुंचे, तो आगे चल रहे एक डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिए।डंपर को बचाने के प्रयास में नज़ाकत अली अपने कैंटर पर नियंत्रण खो बैठे और कैंटर डंपर में पीछे से जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल नज़ाकत अली को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।सूचना मिलने पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। थाने के एसएसआई ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts