कराटे एलिट कप में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

रॉयल चैंपियंस कराटे एकेडमी ने जीते 9 गोल्ड समेत 12 पदक

 मेरठ। एस्ट्रोन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित “एलिट कप- ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026” में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 19 अप्रैल को ट्रेडिशनल शोतो-काई कराटे फेडरेशन इंडिया द्वारा किया गया, जिसमें करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बैकुंठ सिंह, उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गोयल और कॉलेज डायरेक्टर अनुज गोयल ने किया। निर्णायक मंडल में शिहान दीपक अग्रवाल सहित अन्य जजों ने निष्पक्ष निर्णय दिए।रॉयल चैंपियंस कराटे एकेडमी, ब्रह्मपुरी के खिलाड़ियों ने मेरठ का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सब-जूनियर बालक वर्ग में निमित गुप्ता ने 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीता, जबकि देव चौधरी और ईशान गुरु गुप्ता ने 1-1 स्वर्ण पदक हासिल किया। अक्षत राणा को रजत और राजीव को कांस्य पदक मिला।जूनियर बालिका वर्ग में आध्या शर्मा और वंशिका राजपूत ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं सीनियर वर्ग में कु. स्वाति, संयम कुमार, उदित कुमार और तुषार सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि आर्ना सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के महासचिव शिहान अमित गुप्ता ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts