45 प्रकरणों में से तीन को स्वीकृति प्रदान की गयी
जिला संचालन समिति व जिला बाल कल्याण व बाल संरक्षण समिति की बैठक
मेरठ। उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना के अंतर्गत जिला संचालन समिति व जिला बाल कल्याण व बाल संरक्षण समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में की गई।
बैठक में उप समिति द्वारा 45 प्रकरणों पर जो निर्णय लिया गया था उन पर पुनं विचार किया गया 45 प्रकरणों में 3 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा 21 प्रकरणों पर अस्वीकृति प्रदान करते हुए 21 प्रकरणों को एफ.एस.एल. रिपोर्ट प्राप्त होने तक अभिमत को सुरक्षित रखा गया है । प्रकरणों में शीघ्र FSL रिपोर्ट प्राप्त करने हेतु निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, निवाडी, गाजियाबाद से पत्राचार कर व्यक्तिगत रूप से संपर्क FSL रिपोर्ट प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
बाल संरक्षण समिति की बैठक में बच्चों के संरक्षण विषय पर चर्चा की गई जिसमें बाल विवाह बाल श्रम की रोकथाम हेतु प्रचार प्रसार करने के लिए कहा गया कार्यक्रम में सपोर्ट पर्सन की पुनः विज्ञप्ति प्रकाशित करने के लिये कहा गया
बैठक में जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, सहायक अभियोजन अधिकारी, नोडल मेडिकल ऑफिसर्स डॉ. सना, डॉ रजत व् जिला प्रोबेशन अधिकारी महिला कल्याण विभाग एवं महिला सम्मान प्रकोष्ठ पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment