32 साल बाद लिसाड़ी के हर घर तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
मेरठ। लिसाड़ी, नूरनगर, जैनपुर के लोगों के लिए तीन दशकों का लंबा इंतजार अब समाप्त होने वाला है। पिछले 32 वर्षों से पेयजल किल्लत और हैंडपंप के खारे पानी की समस्या से जूझ रही करीब 25 हजार आबादी को अब शुद्ध पेयजल मिलेगा।
नगर निगम और जलनिगम ने आठ करोड़ की पेयजल योजना धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है। लिसाड़ी, नूरनगर और जैनपुरी वार्ड आठ के मुख्य मुहल्ले हैं। पेयजल योजना के कार्य के लिए जलनिगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही इसका ठेका छोड़ा जाएगा । कुछ समय बाद लोगाें को शुद्ध पानी मिल सकेगा।
लंबे समय से कर रहे शुद्ध पानी की मांग
लिसाड़ी ,नूरनगर, जैनपुर के लोग लंबे समय से शुद्ध पानी की मांग रहे थे। इसके लिए नगरायुृक्त डीएम व मंडलायुक्त को पत्राचार किया गया । अब जाकर लोगों का शुद्ध जल मिलने से सपना साकार होगा।

No comments:
Post a Comment