अंबेडकर जयंती पर रेंज के चारों जिलों को 23 जोन व  79 सेक्टर में बांटा

-त्वरित कार्रवाई के लिए 59 क्यूआर टीमें गठित की गई 

मेरठ। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर पुलिस के सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेंज के चारों जिलों को 23 जोन व 79 सेक्टरों में बांटा गया है। साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए 59 क्यूआ टीम गठित गई है। खुफिया विभाग को असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए लगाया गया है। 

14 अप्रैल को पूरे देश में अंबेडकर जयंती  धूमधानसे मनाई जाएगी। इस दौरान कहीं कोई विवाद न हो इसके लेकर डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी से रेंज के चारों जिले मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किया है। डीआईजी ने बताया, रेंज के चारों जिलों को 23 जोन और 79 सेक्टर में बांटा गया है। त्वरित कार्रवाई के लिए 59 क्यूआरटी  तैनात की गई हैं। इस अवसर पर  सात एसपी, 22 सीओ, 98 निरीक्षक, 722 उपनिरीक्षक, 1070 मुख्य आरक्षी, 1648 आरक्षी और 778 होमगार्ड व पीआरडी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पीएसी की चार कंपनियां भी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया, रेंज में कुल 650 प्रतिमाएं स्थापित हैं, जिन पर माल्यार्पण और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। कुल 482 शोभायात्राएं प्रस्तावित हैं। मेरठ में 182, बुलंदशहर में 194, बागपत में सात और हापुड़ में 99 शोभायात्राएं प्रस्तावित है। पुलिस ने 86 संवेदनशील स्थानों और हॉटस्पॉट्स की पहचान की है, जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने रेंज के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति न दी जाए। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखे और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts