सांसद अरूण गोविल की पहल पर टीपी नगर में सड़क निर्माण शुरू 

 मेरठ।  ट्रांसपोर्ट नगर में लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को अब राहत मिलने जा रही है। सैखो पेट्रोल पंप के पीछे मंदिर के सामने वाली सड़क पर पानी भरने की समस्या को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के पदाधिकारियों ने नगर निगम में कई बार शिकायत की थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।जिस पर एसो. के पदाधिकारी मेरठ -हापुड़ लोकसभा केसांसद अरूण गोविल मिले । जिनकी पहल पर कार्य आरंभ हो गया है। 

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने इस विषय को संघ के महामंत्री दलजीत सिंह के माध्यम से मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल के समक्ष रखा। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नगर निगम अधिकारियों से बात की। इसके बाद नगर निगम की टीम ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची और संबंधित सड़क की नपाई कराई गई। साथ ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के सभी पदाधिकारियों और ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों ने सांसद अरुण गोविल और संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री दलजीत सिंह का आभार व्यक्त किया है। मौके पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के संगठन मंत्री अंकुर प्रजापति ने सड़क की नपाई कराई। इस दौरान दीपक गांधी, योगेंद्र सिंह चाहर, रोहित कपूर, अनीश चौधरी, अतुल शर्मा, अंबर गोयल, नीरज मुल्तानी, बबलू, नितिन और अमरीश सहित कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts