क्रॅास कंट्री प्रतियोगिता में घुड़सवारों ने किया शानदार प्रदर्शन 

  मेरठ। ईएफआई सीसीरन इवेंटिंग प्री नोविस/नोविस श्रेणी की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में घुड़ावारों ने चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर दमखम और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। लगभग 2163 मीटर लंबे इस कोर्स में कुल 20 अवरोध लगाए गए थे, जिन्हें पार करने के लिए प्रतिभागियों को चार मिनट 30 सेकेंड का निर्धारित समय दिया गया था।                          प्रतियोगिता में सेना की विभिन्न यूनिटों और राइडिंग क्लबों के घुड़सवारों ने भग लेकर अपने घोड़ों के साथ बेहतरीन तालमेल और तकनीकी दक्षत का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम कुल पेनल्टी अंकों के आधार पर घोषित किए गए, जिसमें सबरो कग पेनल्टी अंक प्राप्त करले वाले घुड़सवार को विजेता घोषित किया गया। ईस्टर्न कमांड के मेजर वी. दहिया ने अपने घोड़े लेट्स कैप्री के साथ 33.9 पेनल्टी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं स्टैलियन राइडिंग क्लब के मेजर अभिषेक सिंह ने घोड़े मानसलोस्व के साथ 34.4 पेनल्टी अंक लेकर दूसरा स्थन हासिल किया।

 आरटीएस एंड डी, हापुड़ के डॉ. प्रदीप कुमार ने घोड़े वर्धन के साथ 34.6 पेनल्टी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पीबीजी के डॉ. मंदीप सिंह ने घोड़े वज्रा के साथ 34.7 पेनल्टी अंक हारािल कर चौथा रथान पाया। आरवीसी एंड सी के सवार प्रवीण कुमार ने घोड़े अनाह के साथ 35.8 पेनल्टी अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया। एएससी के मेजर संदीप ने घोड़े रतन के साथ 35.5 पेनल्टी अंक हासिल कर छठा स्थान पाया। बीएससी, आरवीसी के कर्नल रुद्र ने घोड़े ट्रायम्फ के साथ 38.1 पेनल्टी अंक लेकर सातवां स्थान हासिल किया, जबकि 61 कैव्लरी के रलडी कुशल सिंह आठवें स्थान पर रहे। रहे। 

एएससी के सेप जितेंद्र ने घोडे गूगल के साथ 42.3 पेनल्टी अंक प्राप्त कर नौवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान कई घुड़सवारों ने बिना किसी अवरोध त्रुटि के कोर्स पूरा कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले घुड़सवारों को सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार इस तरह की प्रतियोगिताएं घुड़सवारी खेल को बढ़ावा देने के साथ साथ खिलाड़ियों के कौशल और आत्मविश्वास को भी मजबूत करती हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts