स्टार्टअप महाकुंभ 5.0 में प्रो. (डॉ.) वैभव गोयल भारतीय का प्रेरक संबोधन

 मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के डीन–अनुसंधान एवं विकास, प्रो. (डॉ.) वैभव गोयल भारतीय की गरिमामयी उपस्थिति एवं अतिथि वक्ता के रूप में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें स्टार्टअप महाकुंभ 5.0 – एशिया के सबसे बड़े स्टार्टअप कांग्रेस के पांचवें संस्करण में विशेष रूप से सराहा गया। 

यह कार्यक्रम इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि), नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “लोकल टू ग्लोबल: टेकिंग इंडियन इनोवेशन टू द वर्ल्ड” रही, जिसका उद्देश्य भारतीय नवाचारों को वैश्विक स्तर तक पहुँचाने पर विचार-विमर्श करना था। इस महत्वपूर्ण आयोजन में देशभर से प्रमुख नवप्रवर्तक, उद्यमी, नीति-निर्माता एवं शिक्षाविद एकत्रित हुए और भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ बनाने तथा वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धी तकनीकों को विकसित करने के विषय पर सार्थक चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान प्रो. (डॉ.) वैभव गोयल भारतीय ने उभरती प्रौद्योगिकियों, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्टार्टअप के विकास पर अपने गहन विचार, समृद्ध शैक्षणिक अनुभव और दूरदर्शी दृष्टिकोण साझा किए। उनके प्रेरक संबोधन ने युवा नवप्रवर्तकों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप संस्थापकों को विशेष रूप से प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts