सनातन महोत्सव कलश यात्रा का किया स्वागत
आईटीआई ग्राउंड में हो रहा सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव
मेरठ। विश्व जागृति मिशन द्वारा सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य कलश यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। इसी कड़ी में मेघदूत पुलिया पर भी स्वागत का इंतजाम किया गया था। कलश में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई।
मेघदूत पुलिया पर स्वागत का कार्यक्रम का आयोजन मेडा सुपरवाइजर अभिनव वर्मा ने कराया था। इसके लिए बाकायदा टेंट लगाकर पुष्प वर्षा व लोगों के लिए नाश्ते आदि का इंतजाम अभिनव वर्मा ने किया था। स्वागत करने वालों में अभिनव वर्मा, दीपक शर्मा, मनोज शास्त्री मुख्य संयोजक, रतन प्रकाश, मयंक पटेल, राजकुमार, पूजा वर्मा, अंकिता पटेल, विनोद पटेल, रवि पटेल, नीरज पटेल, धर्मेंंद्र पटेल, अशीष व प्रेम लता भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि सनातन महोत्सव में केवल मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे वेस्ट यूपी से लोग पहुंच रहे हैं।
कलश यात्रा का पूजन आचार्य रजनीश और आचार्य कुलदीप पांडेय सहित अन्य वैदिक विद्वानों ने वैदिक मंत्रों के साथ किया। उन्होंने आवाहन, पूजन और परिक्रमा करवाकर कलश पूजन संपन्न कराया। यात्रा का शुभारंभ एम.एल.सी. अश्वनी त्यागी और विधायक अमित अग्रवाल ने किया।
मुख्य आयोजक मनोज शास्त्री ने बताया कि सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव 12 मार्च से 15 मार्च तक आईटीआई ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ आज शाम 5 बजे साकेत आईटीआई में होगा।


No comments:
Post a Comment