जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना आईपीएसओ
फाइनल मुकाबले में टैक्स रेड को हरा कर 1-0 से जीतकर खिताब किया अपने नाम
मेरठ। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर वर्ग बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए फाइनल मुकाबले में आईपीएसओ ने टैक्स रेड को हरा कर ट्राफी अपने नाम की। विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आईपीएसओ ने एसडी सदर इंटर कॉलेज को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में टैक्स रेड ने टैक्स ब्लू को 1-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। फाइनल मुकाबला आईपीएसओ और टैक्स रेड के बीच खेला गया, जिसमें आईपीएसओ ने 1-0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।
विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के क्रीड़ाधिकारी गुलाब सिंह रोहेला एवं मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर गौरव सिंह द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में आकाश, दानिश, रोहित बंसल, दुर्देव सिंह और प्रिंस शामिल रहे। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी रामचंद्र और ललित पंत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment