बाइक चोर गैंग के पांच आरोपी किए गिरफ्तार

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

थाना कंकरखेड़ा पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी दौराला के निर्देशन में कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को पांच युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यन उर्फ गुड्डू (21 वर्ष), दीपांशु (19 वर्ष), रितिक (21 वर्ष), मोनू (19 वर्ष) और निखिल (20 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी आरोपी टंकी मोहल्ला, ग्राम सोफिपुर थाना पल्लवपुरम, जिला मेरठ के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। यह बाइक नौ जनवरी को आईआईएमटी ग्राउंड, कंकरखेड़ा क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस संबंध में थाना कंकरखेड़ा में मुकदमा संख्या 214/26 धारा 317(2), 317(5), 345(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts