जनगणना का प्लान तैयार, 22 मई पहले चरण में भवनों की होगी गणना

लखनऊ में प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेरठ की जनगणना के लिए पांच मास्टर ट्रेनर तैयार

मास्टर ट्रेनर मार्च में ​120 ट्रेनर करेंगे तैयार, मेरठ जनपद की जनगणना अप्रैल में 

मेरठ। मेरठ जनपद में ​जनगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लखनऊ में प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद में पांच मास्टर ट्रेनर बनाए गए हैं। ये मास्टर ट्रेनर जनपद में 120 लोगों प्रशिक्षण देंगे। ये ट्रेनर जनपद में अप्रैल ​से शुरू होने वाली जनगणना के लिए 9371 व उनके सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करेंगे। पूरे जनपद को 22 जोन में बांटा गया है। पहले चरण में 22 मई से 20 जून तक भवनों की गणना की जाएगी।  

पूरे जनपद के वर्गींकरण को देखें तो जनगणना कार्य को 22 जोन में बांटा गया है। इसमें तीनों तहसील को जोन, नगर निगम के तीन जोन, छावनी क्षेत्र को एक जोन और जनपद के कुल 15 नगर पालिका और नगर पंचायतों को जोन बनाया गया है। इन सभी जोन में जांच अधिकारी की तैनाती की जाएगी। नगर निगम के तीन जोन में क्षेत्र के भवनों का ब्लाक बनाने का काम भी शुरू किया गया है। 180 मकानों का एक ब्लाक निर्धारित करके उनके नक्शे तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी सहायक और अवर अभियंताओं को लगाया गया है। शहरी क्षेत्र में 180 भवनों का ब्लाक बनाकर उनका मानचित्र तैयार कराया जा रहा है।

खुद आनलाइन गणना कर सकेंगे

भवनों की गणना और जनगणना के लिए इस बार आनलाइन सुविधा भी सीधे जनता के लिए उपलब्ध कराई गई है। आम जनता के लिए 7 मई से 21 मई तक पोर्टल को खोला जाएगा। जिसमें आम जनता खुद अपने भवनों का विवरण दर्ज कर सकेंगे। 22 मई से सरकार के प्रगणक अपना काम शुरू करेंगे। ऐसी ही सुविधा जनगणना के लिए भी दी जाएगी।

बोले अधिकारी

जनगणना के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभी ट्रेनिंग और अन्य कार्य भी होंगे। ट्रेनिंग मार्च और अप्रैल में पूरी हो जाएगी। मई से भवनों की गणना का कार्य होगा। 

सूर्यकांत त्रिपाठी, एडीएम वित्त, जनगणना नोडल अधिकारी

No comments:

Post a Comment

Popular Posts