एआई को दुश्मन नहीं, सहायक टूल समझेंः सुभाष घई


मुंबई । हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक सुभाष घई अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार रखते रहते हैं। उनकी फिल्में गहरी सोच और समाज को आईना दिखाने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों को लेकर विचार व्यक्त किए। सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट किया। इसमें उनकी हिट फिल्मों के टाइटल राम-लखन, सौदागर, खलनायक, नायक, परदेस और ताल समेत कई नाम शामिल हैं। सुभाष ने अपनी इस पोस्ट के जरिए युवाओं को नई ऊर्जा देने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि काम शानदार करो कि वह फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हो। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए युवा को सलाह दी कि जब तक समय है, सीखते रहो, आगे बढ़ते रहो। नई चीजें सीखने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने लिखा, "एआई को अपनी 'तीसरी आंख' की तरह इस्तेमाल करो। यह नई सोच, नई दिशा और नए आइडिया दिखा सकती है। एआई को दुश्मन नहीं, बल्कि सहायक टूल की तरह देखना चाहिए जो क्रिएटिविटी को और मजबूत बनाए।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts