यूपीएससी में चयनित वंशिका भगत जाटव का सम्मान
मेरठ। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में ऑल इंडिया 809 वीं रैंक प्राप्त कर मेरठ का नाम रोशन करने वाली वंशिका भगत जाटव का शनिवार को सम्मान किया गया।
संजीव कुमार सदस्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (राज्य स्तरीय दिशा) उत्तर प्रदेश सरकार, वंशिका भगत जाटव के गंगानगर स्थित आवास पहुंचे और उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं उनके पिता वीरेंद्र सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। वंशिका भगत जाटव के पिता वीरेंद्र सिंह एन.ए.एस. इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं, जबकि उनकी माता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। वंशिका की इस सफलता पर परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर संजीव कुमार ने कहा कि वंशिका की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव, शहर और जाटव समाज का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति का भी प्रतीक है। जिससे क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने वंशिका के उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रशासनिक सेवा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए गौतम बुद्ध और बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। इस मौके पर अमित प्रजापति, एस. गौतम, गौरव नागर और टोनी मलियाना सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment