मेडिकल के चिकित्सकों ने की  जन्मजात ट्रिगर थम्ब की एआई पुली रिलीज से सफल सर्जरी 

 मेरठ। मेडिकल कॉलेज के  अस्थि रोग विभाग में डॉक्टरों की टीम ने दो वर्षीय बच्ची की जटिल जन्मजात समस्या का सफल ऑपरेशन कर उसे बड़ी राहत दी। सर्जरी के बाद बच्ची के अंगूठे की गति सामान्य होने की उम्मीद है।

बुलंदशहर निवासी दो वर्षीय बच्ची जन्म से ही कंजेनिटल ट्रिगर थम्ब से पीड़ित थी, जिसके कारण उसके हाथ का अंगूठा मुड़ी हुई अवस्था में फंसा रहता था और वह उसे सीधा नहीं कर पा रही थी। परिजन उपचार के लिए पहले एम्स, नई दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन वहां ऑपरेशन के लिए जल्द ओटी स्लॉट नहीं मिल पाया।इसके बाद परिजन बच्ची को एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ लेकर आए, जहां अस्थि रोग विभाग में जांच के बाद सर्जरी की योजना बनाई गई। डॉ. कृतेश मिश्रा और उनकी टीम ने बच्ची की A1 पुली रिलीज सर्जरी सफलतापूर्वक की। इस सर्जरी में एनेस्थीसिया टीम के डॉ. प्रमोद और डॉ. मनीष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सर्जरी के बाद बच्ची के अंगूठे की गति सामान्य होने की उम्मीद है।

अस्थि रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ ज्ञानेश्वर टोंक ने सर्जरी की सफलता पर डॉ. कृतेश मिश्रा और उनकी टीम को बधाई दी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ आर.सी. गुप्ता ने भी टीम की सराहना करते हुए कहा कि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में जटिल ऑर्थोपेडिक समस्याओं का सफलतापूर्वक उपचार किया जा रहा है, जिससे आसपास के जिलों के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।बच्ची के परिजनों ने सफल उपचार के लिए डॉक्टरों और मेडिकल कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts