ईरान का ड्रान से दुबई एयरपोर्ट पर हमला
तेज टेैंकर में बलास्ट से उठी आग की लपटे, थम गयी सभी उड़ाने
दुबई। दुबई में सोमवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन गिरने के बाद जोरदार धमाका हुआ और ईंधन टैंक में भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आसमान में उठती आग की लपटें और काला धुआं साफ दिखा। दुबई मीडिया ऑफिस ने भी पुष्टि की कि एयरपोर्ट के आसपास हुए एक ‘ड्रोन इंसिडेंट’ की वजह से फ्यूल टैंक प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना ने ईरान-अमेरिका युद्ध के खतरे को सीधे दुबई के दरवाजे तक ला खड़ा किया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के सन्नाटे में तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी. इसके कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट के पास धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं। दुबई सिविल डिफेंस और दूसरे इमरजेंसी रिस्पॉन्स दल तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर कहा कि फायर कंट्रोल के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं और फिलहाल किसी चोट की सूचना नहीं है. यानी नुकसान बड़ा दिख रहा है, लेकिन जनहानि नहीं होने से प्रशासन ने कुछ राहत की सांस ली है।


No comments:
Post a Comment