मेरठ कालेज में कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी पर कातिलाना हमला
-घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
-वायरल वीडियो ने एक युवक तमंचे के साथ दिखाई दे रही है
मेरठ। मेरठ कालेज में कंधा लगने को लेकर हुए विवाद में छात्रों के एक गुट ने कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी पर कातिलाना हमला कर दिया। कालेज के अंदर से लेकर बाहर कर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान एक आरोपी ने हत्या के इरादे से खिलाड़ी पर तमंचा भी तान दिया। यह पूरी घटना कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद पीड़ित खिलाड़ी की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया और उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
बागपत जिले बिनौली गांव निवासी मुकुल धामा ने लालकर्ती थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया है किक वह मेरठ कॉलेज से बीपीईएस की पढ़ाई कर रहा है और प्रथम वर्ष का छात्र है। वह कुश्ती का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी भी है। हाल ही में 12 मार्च को बड़ौत स्थित दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित अंतर- महाविद्यालयी सर्किल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में भी उसका और उसके साथी छात्र शोभित ढाका का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार (हरियाणा) में आयोजित होनी है। मुकुल के मुताबिक सोमवार को वह अपनी फाइल चेक कराने कॉलेज आया था। इसी दौरान कॉलेज की गैलरी में बीएएलएलबी के छात्र नमन कुमार से उसका कंधा टकरा गया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि नमन ने अपने साथी अवि कुमार, अभिनव मल्लापुर, भारत कुमार सलारपुर, प्रशांत शर्मा बराला और हर्षित वर्मा सहित कई युवकों को बुला लिया। सभी युवक लाठी-डंडे और तमंचे लेकर कॉलेज पहुंचे और कालेज की गैलरी में घेरकर हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर अन्य छात्रों ने किसी तरह मुकुल को बचाया। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान एक छात्र ने हत्या के इरादे से उस पर तमंचा तान दिया था। इसके बाद आरोपी छात्रों ने कालेज के बाहर भी हमला किया। यह पूरी घटना कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लालकुर्ती थाना प्रभारी हरेंद्र पाल सिंह ने बताया, पीड़ित छात्र का मेडिकल कराने के बाद छह छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी अन्य छात्रों की पहचान की जा रही है। जल्द आरोपी छात्र पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


No comments:
Post a Comment