बड़े बकायेदारों पर नगर निगम की चाबुक चली
26 प्रतिष्ठानों पर की सील लगाने की कार्यवाही
कार्यवाही के दौरान 3 की राशि जमा की गई
मेरठ। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर नगर निगम की कर निर्धारण अधिकारी शिप्रा श्रीवास्तव ने हापुड़ रोड में 25 लाख से अधिक के बकायेदारों के 26 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया, जिसमें एक प्रतिष्ठान में छह दुकानें थी।
पहली बार नगर निगम में हापुड़ रोड में बकाया वसूली का अभियान चलाया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीएओ) शिव कुमार गौतम के अनुसार नगर निगम के रिकार्ड में एक शोरूम पर 11.46 लाख से अधिक का बकाया था, जिसे निगम की टीम ने सील कर दिया। वहीं मो. युसूफ अंसारी पर 2.48 लाख, इशरथ जहां पर 2.25 लाख से अधिक, जलालुद्दीन पर 2.30 लाख से अधिक, रऊफ पर 1.76 लाख से अधिक, फेमिदा पर सीलिंग की कार्रवाई के बाद तीन लाख से अधिक रुपये हुए जमा 1.61 लाख से अधिक, राजकिशोर पर 1.37 लाख से अधिक और बशीर अहमद पर 76 हजार से अधिक बकाया होने के कारण इन सभी के 26 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया।
कर निर्धारण अधिकारी के अनुसार सीलिंग की कार्रवाई के बीच तीन लाख रुपये से अधिक जमा हुए। मंगलवार से नगर निगम के तीनों जोन में सीलिंग की कार्रवाई होगी। सीटीएओ के अनुसार डीएन पॉलिटेक्निक पर 1 करोड़ 79 लाख रुपया बकाया होने पर कुर्की नोटिस चस्पा कराया गया है।
नगर निगम ने. हापुड़ रोड स्थित आरएम हॉस्पिटल पर एक लाख 76 हजार रुपए हाउस टैक्स बकाया होने पर ओपीडी रूम और मैनेजर ऑफिस को सील कर दिया गया।


No comments:
Post a Comment