नियुक्ति पत्र पाकर नर्सिंग अधिकारियों के चेहरे खिले
मेडिकल कॉलेज में नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों(महिला/पुरुष) को नियुक्ति पत्र वितरित किए
मेरठ।मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग के नियंत्राधीन मेडिकल कॉलेज/संस्थानों में नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों (महिला/पुरुष) के द्वारा औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लखनऊ में संपन्न किया गया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में जनप्रतिनिधि ने नर्सिंग आधिकारियों को नियुक्त पत्र सौंपे।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की शुरुआत भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के साथ की गई।कार्यक्रम में कुल 127 नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में अरुण गोविल ने नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को बताया कि आपको एक ऐसे प्रोफेशन में आने का मौका मिला है जिसमें आप न सिर्फ अपनों का अपितु अन्य अनजान लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सभी गण मान्य लोगों ने नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की व साथ ही साथ उन्हें बताया कि वे किस तरह अपने कार्य को ईमानदारी से करते हुए अपना व संस्थान का नाम रोशन कर सकते हैं।
वितरण कार्यक्रम में नियुक्ति पत्रों का वितरण अरुण गोविल लोकसभा सदस्य, लक्ष्मी कान्त वाजपेयी राज्यसभा सांसद,मेरठ, डॉ. सोमेंद्र तोमर ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्यमंत्री,गौरव चौधरी जी,जिला पंचायत अध्यक्ष, मीनाक्षी बराला,सदस्य,महिला कमेटी,मेरठ,हरिकांत अहलूवालिया, महापौर,मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता, उप-प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टॉक व नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो एस बालमणि बोस द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन मेडिकल कॉलेज मेरठ के फिजियोलॉजी विभाग की डॉ अंशु टंडन व डॉ मेघा कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन भारत के राष्ट्रगान गायन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के संकाय सदस्य, कर्मचारी गण, व नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों के माता-पिता आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment