आईएसआई मेजर इकबाल बनकर लौटे अर्जुन रामपाल
मुंबई। फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में रणवीर सिंह के किरदार जस्किरत सिंह रंगी/हमजा मज़ारी और अर्जुन रामपाल के खतरनाक किरदार आईएसआई मेजर इकबाल के बीच बड़ी टक्कर की झलक दिखाई देती है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ कुल पांच भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से पहले रिलीज़ हो रही यह हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखी, निर्देशित और प्रोड्यूस की गई है। फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है।
कई महीनों की चर्चाओं और दर्शकों की बढ़ती उत्सुकता के बाद अब 19 मार्च 2026 की रिलीज़ का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।


No comments:
Post a Comment